मौनी अमावस्या कब है और क्या है?जाने क्या हैं इसके महत्व।

  साल 2025 में मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को है।

 मौनी अमावस्या:मौनी अमावस्या हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक महत्वपूर्ण तिथि होती है, जो अमावस्या (नव चंद्रमा) के दिन आती है। यह तिथि माघ महीने के कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को होती हैं।इस दिन चन्द्रमा न तो उदय होता है और न ही अस्त होता है।

 इस दिन, लोग मौन (बिना बोलें) रहने का संकल्प लेते हैं,चित्त को शांत रखते है।ताकि आत्मिक शांति और ध्यान में वृद्धि हो सके। इसे विशेष रूप से गंगा स्नान और पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है।

 मौनी अमावस्या का महत्व:

पवित्र नदी में स्नान:इस दिन का विशेष महत्व गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान करने से है। इस दिन ब्रम्हमुहूर्त में उठकर स्नान करे वा जल व दूध से सूर्य देव की अर्घ्य देते हैं।साल 2025 में  प्रयागराज के महाकुंभ के कारण इस साल यह दिन और अधिक महत्वपूर्ण हैं। मान्यता है कि इस दिन पवित्र जल में स्नान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पापों से मुक्ति मिलती है।

 दान और पुण्य:इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व है । इस दिन दान करने से पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं व पितरों का आशीर्वाद भी मिलता हैं।इस दिन दान पुण्य से ग्रह दोष मिटते हैं।इस दिन दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान करने से विशेष लाभ की प्राप्ति मानी जाती है।

धार्मिक महत्व: इस दिन का महत्व धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी अधिक है। इस दिन को लेकर कई मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान आयोजित होते हैं।

. आध्यात्मिक शांति का अद्वितीय मार्ग

मौनी अमावस्या एक ऐसी तिथि है जब मौन रखने का अभ्यास आत्मिक शांति और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देता है। इस दिन का उद्देश्य सिर्फ मौन रहना नहीं, बल्कि अपनी मानसिकता को शुद्ध और स्पष्ट करना है। 

. “शक्ति के मौन” का आभास

यह अमावस्या हमें यह सिखाती है कि मौन में भी शक्ति है। यह किसी भी शोरगुल से दूर रहने का समय होता है। इस दिन, व्यक्ति अपने विचारों को नियंत्रित करता हैं। बाहरी दुनिया से खुद को अलग करके अपनी आंतरिक शक्ति को महसूस करता है। 

इस प्रकार, मौनी अमावस्या का उद्देश्य आत्मिक शांति और मानसिक सुकून की प्राप्ति है, और यह दिन आत्मनिर्भरता, तप और साधना को बढ़ावा देता है।https://learnblooms.com

नोट: यह जानकारी सामान्य लोक रीतियों पर आधारित हैं लर्नब्लूम्स इसकी पुष्टि नहीं करता हैं।