महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ जी को किन चीज़ों से करें प्रसन्न,और पाए आशीर्वाद

शिवरात्रि व्रत:शिवरात्रि पर भोलेनाथ जी को किन चीज़ों से करें प्रसन्न,और पाए आशीर्वाद 

हिंदू धर्म में शिवरात्रि का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। यह त्यौहार पूरी तरह भोलेनाथ जी को समर्पित है। इसी दिन शिव पार्वती जी का विवाह हुआ था। इस दिन को शिव पार्वती जी के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं।

शिव जी को अर्पित करें ये चीजें।

सफेद फूल 

बिल्व पत्र 

शमी पत्र 

धतूरे का फूल  और फल

मंदार का फूल 

अक्षत

चंदन 

रोली

आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन चीजों का लगाएं भोग

शिव जी को सफेद रंग की चीजों का भोग जरूर लगाएं।

सफेद रंग की मिठाईयां,खीर ,मेवे, मिश्री आदि चीजों का भोग लगाएं।

इसके अलावा अपनी स्वेच्छा से भी भोग लगा सकते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत कैसे करे?

शिवरात्रि व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा । यह व्रत भोलेनाथ जी को समर्पित है।इस दिन भगवान भोलेनाथ जी की पूजा माता पार्वती के साथ करते है।

यह व्रत निर्जला रखा जाता हैं। अगर संभव न हो तो फलाहार करना चाहिए। फलाहार करके भी यह व्रत रख सकते हैं।

इस व्रत में सुबह स्नान करके पूजा करते हैं फिर पूरे दिन व्रत रखते हैं। और शाम में पूजा करके फलाहार करना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत कौन रखता हैं?

शिवरात्रि व्रत  कोई भी व्यक्ति रख सकता है,  लेकिन वह शारीरिक और मानसिक रूप से इस व्रत को पूरा करने के लिए सक्षम हो। इस व्रत को विशेष रूप से शिवभक्त रखते हैं। इसके लिए कोई विशेष आयु या लिंग की बाध्यता नहीं है, और यह व्रत सभी वर्गों के लोग, पुरुष और महिलाएं, बुजुर्ग और युवा, सभी कर सकते हैं।

नोट:- यह जानकारी सामान्य लोक रीतियों पर आधारित हैं।Learnbloom.comLearnblooms.com