2025 में कब है गुड़ी पड़वा?यह  क्यों  और कहा मनाया जाता हैं?

Gudi padwa 2025: साल 2025 में गुड़ी पड़वा 30 मार्च ,दिन रविवार को मनाया जाएगा।

यह त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता। इसी दिन से हिंदुओं का नया वर्ष भी आरम्भ  होता हैं। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती हैं । चैत्र नवरात्रि 9 दिन तक चलती है और अंतिम दिन रामनवमी के रूप में मनाया जाता हैं। नवरात्रि के 9 दिन माता रानी के 9 रूप के लिए समर्पित है।

Gudi padwa 2025: क्यों मनाया जाता हैं गुड़ी पड़वा?

गुड़ी पड़वा के मनाने के पीछे कई धार्मिक और सांस्कृतिक कारण हैं:

नववर्ष का प्रारंभ: हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह से नया वर्ष शुरू होता है। इस दिन को नए साल की शुरुआत के रूप में मनाते हैं।

राजा शिवाजी का विजय उत्सव: महाराष्ट्र में यह दिन खासतौर पर शिवाजी महाराज की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि शिवाजी महाराज ने इस दिन पुणे के किलों में विजय प्राप्त की थी।

इस दिन विशेष पूजा, परिवार के साथ मिलकर भोजन, और पारंपरिक मिठाइयाँ खाने की परंपरा भी होती है।

गुड़ी पड़वा कहा मनाया जाता हैं? पड़वा हिंदू नववर्ष का आगाज़ होता है और यह विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटका, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाया जाता है। यह त्यौहार चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है, जो आमतौर पर मार्च या अप्रैल के बीच आता है।

नोट: यह जानकारी सामान्य लोक रीतियों पर आधारित हैं Learnbloom.comLearnblooms.com